गिरदावरी के प्रकाशन के बाद दावा आपत्तियों का परीक्षण कर निराकरण करने का कार्य जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ में राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों में मौके पर पहुंचकर फसलों की गिरदावरी का कार्य कर उसका प्रकाशन ग्राम पंचायतों में किया जाकर उस पर दावा आपत्ति लिया जाकर उनके निराकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के कलेक्टर टोपेशवर वर्मा ने जिले अधिकारियों को गिरदावरी के प्रारंभिक प्रकाशन होने के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों का परीक्षण कर निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी के लिए नये किसानों का वेरीफिकेशन कर उनका पंजीयन करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए तैयारियां पहले ही प्रारंभ कर ली जाए। सभी सोसायटी में बारदाना की उपलब्धता व रख रखाव की व्यवस्था हो।

जिले के अधिकांश विकासखंड अंतर्राज्यीय सीमाओं से लगे हुए है। ऐसी स्थिति में दूसरे राज्यों से कोचियों के माध्यम से धान यहां लाने की संभावना बनी रहती है। सभी अधिकारी सीमा से लगे गांवों में मुखबिर रखें और इन गांव के धान खरीदी केन्द्र में अक्टूबर महीने से ही मॉनिटरिंग चालू करें। फसल कटाई प्रारंभ होते ही अंतर्राज्यीय सीमा चेकपोस्ट में जांच की कार्रवाई शुरू करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य चालू करें। गौठानों में शेड निर्माण तथा अन्य कार्य किया जाए जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम नवरात्रि के संबंध में स्थानीय स्तर पर बैठक लेकर कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए निर्देशित करें।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुजुर्ग समाज के मूल स्तंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट