बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट

“बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 अप्रैल 2026। मराठी पॉप की नई लहर को आकार देने वाले उभरते सितारे संजू राठौड़ एक बार फिर अपने ताज़ा ट्रैक “बैंगल्स” के साथ सुर्खियों में हैं—और इस बार उनके साथ हैं स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली ईशा मालवीय। “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे हिट गानों के बाद यह जोड़ी फिर से वही केमिस्ट्री लेकर आई है, जो दर्शकों को पहले ही दीवाना बना चुकी है। “बैंगल्स” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक विजुअल और म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है, जहां रेगे बीट्स और मराठी फोक का अनोखा मेल सुनने को मिलता है। हल्की-फुल्की लव स्टोरी पर आधारित यह ट्रैक “कूल वाड़ी” की रंगीन दुनिया में सेट है, जहां देसी अंदाज़ को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश किया गया है। संजू का सिग्नेचर क्रॉस-कल्चरल साउंड और ईशा की स्क्रीन प्रेज़ेंस मिलकर इस गाने को एक फील-गुड एंथम बना देते हैं।

पियूष-शाज़िया की डायरेक्शन-कोरियोग्राफी और जी-स्पार्क का म्यूज़िक प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को और खास बनाता है। “बैंगल्स” के साथ संजू राठौड़ न सिर्फ अपनी पहचान को और मजबूत कर रहे हैं, बल्कि मराठी पॉप को ग्लोबल मंच पर ले जाने की तैयारी भी दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत आने को बेताब जोकोविच: कहा- मैं खुद को भारतीयों से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं; विराट कोहली के लिए क्या बोले?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2026। टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने कहा, ‘विराट […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस