यूपी: चित्रकूट में साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चित्रकूट 30 अक्टूबर 2021। चित्रकूट में बीहड़ के खूंखार डकैत साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु गौरी यादव को एसटीएफ ने आज तड़के 3.30 बजे बहिलपुरवा के जंगल में मुठभेड़ में मार गिराया। इसी के साथ चित्रकूट में खौफ के आखिरी अध्याय का अंत हो गया। एसपी एसटीएफ हेमराज मीणा ने टेलीफोन से गौरी यादव के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। गौरी के पास से एसटीएफ को एके47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधव बांध के पास डकैतों और एसटीएफ टीम के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि 31 मार्च को इसी बांध के पास डाकू गौरी गैंग के 25000 के इनामी भालचंद को भी एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ कर मार गिराया था।

ददुआ और ठोकिया के डकैत गौरी यादव बीहड़ में बड़ा नाम बन चुका था। गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था। चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था।

ददुआ और ठोकिया के मारे जाने के बाद चला गया था जेल

2008 में ददुआ और कुछ दिन बाद ठोकिया के मारे जाने के बाद 2009 में गौरी यादव भी गिरफ्तार हो गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। चित्रकूट जिले के फरार डकैत गौरी यादव के सिर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन ने इस साल जुलाई में संयुक्त रूप से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज थे।

डकैत गौरी ने की थी दरोगा की हत्या

वह चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। डकैत गौरी यादव ने मई 2013 में दिल्ली से मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मई 2016 में गोपालगंज में तीन ग्रामीणों को खंभे से बांधकर गोली मार दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड अनलॉक: सरकार ने शादियों, सभाओं जैसे प्रोग्रामों में 500 लोगों तक बुलाने की दी अनुमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 30 अक्टूबर 2021। झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति देते हुए शुक्रवार को शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 50 से बढ़ाकर 500 कर दी। झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री हेमंत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल