‘कथनी और करनी मेल नहीं खाती’, चीन का जिक्र करते हुए फिर PM मोदी पर बरसे राहुल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अगस्त 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खादी संबंधी बयान की पृष्ठभूमि में रविवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी कथनी और करनी मेल नहीं खाती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राष्ट्र के लिये खादी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के लिये चीन का पोलिएस्टर’. हमेशा की तरह प्रधानमंत्री की कथनी और करनी मेल नहीं खाती. राहुल गांधी ने हर घर तिरंगा अभियान पर पहले भी पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा था कि आजादी के बाद खादी की अनदेखी की गई लेकिन अब यह आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बन सकती है. उन्होंने गुजरात में साबरमती नदी तट पर खादी उत्सव के दौरान यह टिप्पणी की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जिस तरह खादी स्वतंत्रता के लिए प्रेरक बनी थी, इसी तरह यह आत्मनिर्भर भारत के लिए भी बड़ी प्रेरणास्त्रोत बन सकती है.

तिरंगा अभियान पर पहले से तेवर तीखे

राहुल गांधी ने 10 अगस्त को पीएम पर निशाना साधते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. राहुल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी राष्ट्रवाद बेच रही है और गरीबों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रही है.

उन्होंने लिखा था कि, ‘तिरंगा हर भारतीय का गौरव है और यह हमारे दिलों में रहता है.’ उन्होंने साथ ही यह भी लिखा था कि, ‘राष्ट्रवाद बेचने के लिए नहीं है. राशन की दुकानों पर गरीबों से तिरंगा खरीदने को कहा जा रहा है, यह बहुत शर्मनाक है.’

पेगासस मामले पर भी किया तंज

पेगासस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने फिर से केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि, ‘पीएम मोदी और उनकी सरकार का जांच के लिए नियुक्त की गई कमेटी के साथ असहयोग स्पष्ट करता है कि इनके पास कुछ बहुत बड़ा है जिसे छुपाने की कोशिश की जा रही है सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है.’ हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने के लिए सुनवाई की अगली तारीख दे दी है.

Leave a Reply

Next Post

युवक के कूल्हे पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बालोद 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस पर रातभर 4 युवकों को थाने में बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, 26-27 अगस्त की दरम्यानी रात शराब पीकर घूम रहे इन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल