बॉलिवुड वर्कर्स के लिए सलमान खान ने फ‍िर खोला खजाना, बांटेंगे 3.75 करोड़ रुपये

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2021। भारत में चल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने आम लोगों के साथ ही बॉलिवुड को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। बॉलिवुड के लोग केवल कोरोना वायरस से संक्रमित ही नहीं हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की जान भी चली गई है। इसके अलावा लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के कारण करोड़ों-अरबों का नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा मार बॉलिवुड में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी है। उनकी मदद के लिए अब सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर आगे आए हैं।

सलमान खान पहले ही कोरोना वायरस से जूझने में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए खाना बंटवा रहे हैं। अब उन्होंने फैसला किया है कि वह बॉलिवुड में काम करने वाले कुल 25 हजार वर्कर्स में हर एक को 1,500 रुपये बाटेंगे। इन वर्कर्स में टैक्नीशन, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टंटमैन और स्पॉटबॉयज शामिल होंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लॉइज के प्रसिडेंट बीएन तिवारी ने इस बात को कन्फर्म किया है।

‘हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट भेजी है और वह जरूरत के मुताबिक रकम जमा करने पर सहमत हो गए हैं।’ तिवारी ने यह भी बताया कि 30 हजार सीनियर सिटिजन वर्कर्स की मदद यशराज फिल्म्स ने करने का फैसला लिया है। यशराज ऐसे वर्कर्स की फैमिली को 5 हजार रुपये और राशन की सहायता देंगे।

बता दें कि इस मदद के अलावा सलमान खान ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ से होने वाली कमाई से वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर दान करेंगे। इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी सलमान खान ने बॉलिवुड के दिहाड़ी मजदूरों को हर महीने 3 हजार रुपये की मदद भी दी थी।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: प्रदेश सरकार खरीदेगी चार करोड़ डोज वैक्सीन, दवा कंपनी को दिए 20 करोड़ रुपये एडवांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2021। कोरोना टीकाकरण में किसी तरह की रुकावट न आए इसके लिए प्रदेश सरकार चार करोड़ डोज वैक्सीन खरीदेगी। इसके लिए ग्लोबल ई-टेंडर भी जारी किया गया है। जो 07 मई से डॉउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा वैक्सीन निर्माताओं को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं