‘हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर पाएंगे जीत’, भारत की जीत पर इजराइल के राजदूत ने पाकिस्तान पर कसा तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कम मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी बीच भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान टीम पर तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद पाकिस्तान अपनी जीत हमास को समर्पित नहीं कर पाया। 

इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘हमें खुशी है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया। हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इज़राइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं।

बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत को फलस्तीनी नागरिकों को समर्पित किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था, “यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है। शानदार मेहमान नवाजी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं। अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप मैच खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान का करारी शिकस्त दी। भारत ने टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करती पाकिस्तान की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने केवल 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की कप्तानी पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 7 विकट रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। 

Leave a Reply

Next Post

गाजा के लिए सबसे घातक बना इजराइल हमला, फिलीस्तीन में मृतकों संख्या 2300 के पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। हमास और इजराइल के बीच जारी मौजूदा संघर्ष में 2,329 फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है और यह पांच गाजा युद्धों में से फिलीस्तीनियों के लिए सबसे घातक युद्ध बन गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां