सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मार्च 2026। दुनिया की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना के घर पर फायरिंग हुई है। उनके घर की तरफ एक महिला ने बार-बार फायरिंग की। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। गोली चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?
लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया है कि रविवार, 8 मार्च को रिहाना के घर के पास गोलीबारी की घटना हुई। 5 से 7 गोलियां चलीं। गोलियां घर के गेट पर लगीं लेकिन घर में नहीं लगीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर में लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गाड़ी को ट्रैक किया
हमले के बाद पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैक किया। यह सफेद टेस्ला थी। वह पास की एक जगह पर मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने अभी तक महिला की पहचान या गोलीबारी के पीछे का मकसद नहीं बताया है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

परिवार के साथ रहती हैं रिहाना
खबर है कि 38 साल की रिहाना अपने पार्टनर, रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं। सिंगर के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Next Post

शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मार्च 2026। ओलंपियन साक्षी मलिक ने महिलाओं को दायरा तोड़कर बाहर निकलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहला लक्ष्य परिवार के भीतर की सोच को बदलना है। अगर परिवार का सपोर्ट लड़कियों को और बच्चों को मिलता है तो लड़कियों […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह