हाथों में असॉल्ट राइफल, कंधे पर बैग और धमाकों पर धमाके…सीसीटीवी में कैद हुई आतंकी हमले की पूरी घटना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंकारा 24 अक्टूबर 2024। तुर्किये की राजधानी अंकारा में बुधवार को हुए आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला तुर्किये एयरोस्पेस (टीएआई) और रक्षा कंपनी ‘तुसास’ के परिसर में हुआ था। एक महिला और पुरुष को सीसीटीवी कैमरे में तुर्किये एयरोस्पेस के परिसर पर हमला करते हुए देखा गया। हमले के कई वीडियो में उन्हें बैग ले जाते हुए और असॉल्ट राइफल्स से गोलियां चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया है। एक वीडियो में सरकारी कंपनी के मुख्यालय में विस्फोट होते हुए भी देखा गया। एक प्राइवेट चैनल की रिपोर्ट में बताया गया कि आतंकियों का एक ग्रुप इमारत में घुस गया, उसमें से एक ने खुद को बम से उड़ा लिया। कई अन्य न्यूज आउटलेट्स में यह भी बताया गया कि करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई।

तुर्किये के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से चार टीएआई के कर्मचारी और एक टैक्सी चालक था। हमले के लिए अबतक किसी ने कोई दावा नहीं किया, लेकिन गृह मंत्री अली येरलिकाया का कहना है कि यह हमला कुर्द उग्रवादियों ने किया है। उन्होंने तुर्किये के खिलाफ दशकों से जारी विद्रोह में शामिल समूह का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह से इस हमले को अंजाम दिया गया, यह पीकेके से जुड़ा लगता है।

राष्ट्रपति एरेदोगन ने की हमले की निंदा
राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगन ने इस हादसे को तुर्किये के रक्षा उद्योग पर जघन्य हमला बताया। बता दें कि राष्ट्रपति एर्दोगन व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए रूस दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “तुर्किये रक्षा उद्योग के लोकोमोटिव संगठनों में से एक टीएआई पर आतंकी हमला हमारे देश की शांति और रक्षा को लक्षित करने वाला एक घृणात्मक हमला है।

स्थानीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, तुर्किये सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने के बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ते देखे गए। तुर्किये की टीयूएसएएस रक्षा कंपनी नागरिक, सैन्य और मानवरहित विमानों, अन्य रक्षा उपकरणों और अंतरिक्ष प्रणालियों के डिजाइन व निर्माण करती है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, त्राल में यूपी के मजदूर को दहशतगर्दों ने मारी गोली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 24 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने पुलवामा में गैर कश्मीरी को निशाना बनाया है। गोली लगने से मजदूर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।  जम्मू-कश्मीर के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं