अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर चली 12 घंटे तक तलाशी, छह और गोपनीय दस्तावेज उठा ले गए अधिकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 22 जनवरी 2023। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही हैं। घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उनकी परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। दरअसल, जो बाइडन के घर पर एक बार फिर से छापेमारी की गई है। अमेरिकी न्याय विभाग की छापेमारी के दौरान बाइडन के घर से छह और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं जो कि उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। इस बात की पुष्टि बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की है।  वकील बॉब बाउर ने बताया कि यह तलाशी करीब 12 घंटे तक चली।

बाइडन के वकील के मुताबिक शुक्रवार को न्याय विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय दस्तावेजों की तलाशी के लिए जो बाइडन के डेलवेयर स्थित घर और विलमिंगटन स्थित पूर्व ऑफिस में छापेमारी की थी। गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के हैं जब जो बाइडन उप राष्ट्रपति थे। आरोप है कि वह पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।

मुझे कोई पछतावा नहीं: बाइडन
वहीं जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि नवंबर में उनके निजी कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज पाए जाने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इसे जल्दी से हल करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि वहां कुछ भी नहीं है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। वकीलों ने मुझे जो बताया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं।  घटनाक्रम के सामने आने के बाद करीब हफ्ते भर में उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी आई है।

ट्रंप के घर भी मिले गुप्त दस्तावेज
ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड फाइलें मिली हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इस मामले में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया गया है ताकि वे मुझे फंसा सकें। लेकिन मैं इसे हल्के में ले रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है और इसमें कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया। यह सब मेरे खिलाफ साजिश रचने की योजना है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस जल्द दाखिल कर सकती है चार्जशीट, 100 गवाह और फॉरेंसिक सबूतों को बनाया आधार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में  दिल्ली पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी  लीगल एक्सपर्ट इसे  इसे देख रहे हैं। मिली […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग