पुराने पोस्ट को लेकर फंसे कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो, निज्जर की हत्या पर भारतीय यूजर्स ने दिखाया आईना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। दरअसल भारतीय यूजर्स ने जस्टिन ट्रूडो को निशाने पर ले लिया है और उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर उन्हें आईना दिखा रहे हैं। 

बीते साल जब अमेरिका ने खूंखार आतंकी अयमान अल जवाहिरी को मौत के घाट उतारा था तो उस पर जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘अयमान अल जवाहिरी की मौत दुनिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है। कनाडा आतंकवाद से लड़ने, शांति को बढ़ावा देने और सुरक्षा के लिए अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।’ यह पोस्ट जस्टिन ट्रूडो ने बीते साल अगस्त में किया था, जिस पर एक भारतीय यूजर ने अब प्रतिक्रिया देते हुए ट्रूडो की भाषा में लिखा कि ‘हरदीप सिंह निज्जर की मौत, दुनिया को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत आतंकवाद से लड़ने, शांति को बढ़ावा देने और सुरक्षा के लिए अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा।

पेंटागन के रक्षा विशेषज्ञ ने भी ट्रूडो पर साधा निशाना
बता दें कि कनाडा में जिस हरदीप सिंह निज्जर को सामाजिक कार्यकर्ता बताया जा रहा है, वह भारत में वांछित आतंकी था। भारत द्वारा लंबे समय से निज्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अमेरिका के एक रक्षा विशेषज्ञ माइकल रुबिन ने भी कहा है कि ‘हरदीप सिंह निज्जर कोई शरीफ आदमी नहीं है, उसके हाथों पर भी खून लगा है और वह कई हमलों में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो कासिम सुलेमानी के साथ किया, या ओसामा बिन लादेन के साथ किया, वैसा ही भारत ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रूडो ने गलती कर दी है। वह भारत पर आरोप लगाकर फंस गए हैं और उनसे ये भी पूछा जा सकता है कि उन्होंने एक आतंकवादी को पनाह क्यों दी।

Leave a Reply

Next Post

सेना ने फिर लहराया परचम, गनर्स टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। लद्दाग की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-II पर एक बार फिर सेना ने अपना परचम लहराया है। यहां आठ भारतीय सेना की टीम ने चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की है। इस टीम का गनर्स है, जिसने सियाचिन […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान