मेटा का बड़ा फैसला: अब फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे, शुरू हुई पेड सर्विस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। यदि आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मेटाने अपने दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को शुल्क आधारित करने का फैसला लिया है यानी फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के लिए लिया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूरोपियन यूनियन की ओर से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बीच मेटा ने यह फैसला लिया है। कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में भी लॉन्च कर सकती है, हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कहा जा रहा है यूरोपियन यूनियन वाले देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की दो सर्विसेज होंगी जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगा उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। फ्री वर्जन पहले की तरह ही विज्ञापन के साथ काम करेगा। मेटा ने अभी तक अपने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अभी तक यह भी साफ नहीं है कि पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने पैसे लिए जाएंगे। इसके अलावा एक ही पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे या फिर दोनों के लिए अलग-अलग प्लान लेने होंगे। मेटा साल 2019 से ही यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। कंपनी पर लंबे समय से यूजर्स के डाटा को उनकी इजाजत के बिना इकट्ठा करने का आरोप है।

Leave a Reply

Next Post

बाइडन- पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक 8 को; जी20 के लिए भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। इससे जुड़ी आधिकारिक जानकारी शनिवार को व्हाइट हाउस ने सार्वजनिक की। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन गुरुवार यानी सात सितंबर से भारत की यात्रा पर […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल