भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर नेपाल ने जताई चिंता, कहा- अपनी जमीन किसी विरोधी गतिविधि के लिए नहीं देंगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 09 मई 2025। नेपाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है और अपनी धरती का इस्तेमाल किसी भी शत्रुतापूर्ण गतिविधि के लिए न होने देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित है, विशेष रूप से उस आतंकी हमले के बाद जो भारत के पहलगाम में हुआ और जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की जान गई। नेपाल सरकार ने अपने बयान में कहा, “नेपाल पहलगाम में हुए निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है और भारत के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि नेपाल अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण किसी भी शत्रुतापूर्ण ताकत को अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा। नेपाल ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का समर्थन करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा या आतंक की नीति का पक्षधर नहीं है।

इस बीच, नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं और भारतीय सेना को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देते हैं। नेपाल की प्रतिक्रिया भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक दिन बाद आई है। भारत ने यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया था। यह कदम पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के जवाब में उठाया गया।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ ने सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2025। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ