राजनाथ ने सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2025। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई।

सेना प्रमुख ने दी जमीनी हालात की जानकारी–

बैठक के दौरान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के मौजूदा हालात से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। वहीं, एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

भारत ने S-400 ने नाकाम किए हमले

पाकिस्तान की इन नापाक कोशिशों को भारत के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से विफल कर दिया। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Next Post

2 दिन में ही पाकिस्तान बर्बाद, कटोरा लेकर भीख मांगने निकला, मंत्री जी रोते दिखे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2025। एक ओर भारत ने दो दिन में पाकिस्तान की सैन्य और रणनीतिक कमर तोड़ दी, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की हकीकत अब पूरी दुनिया के सामने खुलकर आ गई है। जो मुल्क कल तक खुद को “परमाणु शक्ति” कहकर धमकियां […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल