बूढ़ा नहीं हुआ हूं, अब भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं: शरद पवार ने किसे सुनाई खरी-खोटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 18 दिसंबर 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं और उनमें अब भी ‘‘कुछ लोगों को सीधा” करने की ताकत है।  पुणे की हवेली तहसील के चारकोली में एक बैलगाड़ी दौड़ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘ मुझे आपसे शिकायत है। आप सभी अपने भाषणों में इस बात पर जोर देते रहते हैं कि मैं 83 साल का हूं, मैं 84 साल का हूं। आपने क्या देखा है? मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। मेरे पास कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है। आप चिंता न करें।

इस साल दो जुलाई को अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा विभाजित हो गई थी। महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के तुरंत बाद अजित पवार ने कहा था कि उनके चाचा बूढ़े हो गए हैं और उन्हें अगली पीढ़ी के लिए पार्टी की कमान संभालने का रास्ता बनाना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

अनुच्छेद 370 पर शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं, लड़ाई जारी रहेगी: महबूबा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 18 दिसंबर 2023। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भगवान का फैसला नहीं है और लड़ाई जारी रहेगी। मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मीडिया से कहा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग