भाजपा ने आप को घेरा: संबित पात्रा बोले- सुकेश ने पार्टी को दिए 50 करोड़, अमित मालवीय ने कहा- ठग को ही ठग लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के सनसनीखेज आरोप को लेकर भाजपा ने आप पर जबर्दस्त निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश ने आप को 50 करोड़ रुपये दिए। वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि ठग को ठग लिया गया। यह पूरा मामला सुकेश के आरोपों से जुड़ा है, जो उसने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर लगाए हैं। सुकेश ने आरोप लगाया है कि उसने जेल में बंद दिल्ली सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में दिए थे। इसी तरह दक्षिण भारत में आप का प्रमुख पद देने के लिए उसने 50 करोड़ रुपये दिए थे। 

सत्येंद्र जैन जेल मंत्री के तौर पर कई बार मिलने आए
महाठग सुकेश ने दिल्ली के एलजी सक्सेना को अपने हस्तलिखित पत्र में कहा है कि वह आप नेता सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता था। जैन ने दक्षिण भारत में उसे पार्टी का अहम पद देने का वादा किया था। इसके लिए मैंने उन्हें 50 करोड़ रुपये दिए थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में रखा गया। यहां सत्येंद्र जैन दिल्ली के जेल मंत्री के तौर पर कई बार मेरे से मिलने आए थे। 2019 में भी सत्येंद्र जैन ने मेरे से संपर्क किया था। उसके बाद उनके सचिव ने मुझसे कहा कि ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में हर माह दो करोड़ रुपये देने पर जेल में बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।”

‘आप’ यानी कट्टर करप्शन पार्टी : पात्रा
सुकेश के आरोप के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ”यह बड़ा मामला है! सुकेश चंद्रशेखर ने ‘आप’ के मंत्री सत्येंद्र जैन, जो जेल में बंद हैं, को प्रोटेक्शन मनी दी थी। पार्टी को भी करीब 50 करोड़ रुपये दिए गए थे। आम आदमी पार्टी को ‘कट्टर करप्शन पार्टी’ कहने में कोई संदेह नहीं है।

तिहाड़ में सुरक्षा के नाम पर ठग ने ठग को ठगा : मालवीय
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर आप को घेरा है। मालवीय ने ट्वीट में आरोप लगाया ”आम आदमी पार्टी और इसके जेल में बंद जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को ठग लिया। तिहाड़ जेल में सुरक्षा देने के नाम पर 10 करोड़ और दक्षिण भारत में पार्टी का प्रभावशाली पद देने के लिए 50 करोड़ रुपये लिए। ‘आप’ नेता उगाही करने वाले हैं, सत्येंद्र अब भी केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं।”

Leave a Reply

Next Post

अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 16.6 प्रतिशत बढ़ा, दूसरी बार 1.50 लाख करोड़ के पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। अक्तूबर महीने में वस्तु और सेवा कर संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अब […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं