बिजली का झटका भाजपा साय सरकार का जनता को एक और फटका – डॉ. महंत

Indiareporter Live
शेयर करे

देश सरकार पर बिजली का 10-हज़ार करोड़ बकाया जनता को भोगना पड़ रहा

प्रदेश में बिजली की दरो में बढ़ोतरी का कोई कारण नहीं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में बिजली दर में फिर से वृद्धि को लेकर सत्तारुढ भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, 18 माह की भाजपा सरकार में बिजली बिल पर तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है, आज बिजली बिल में हुई मूल्य वृद्धि आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है, मोदी महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी है और ऐसे में बिजली दर में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, बिजली उत्पादन में लगने वाली वस्तु कोयला प्रदेश में उत्पादन होता, खुद उपयोग करके देश के अन्य राज्यों को भी कोयला छत्तीसगढ़ से जाता है। आज किसी भी बिजली उत्पादन वस्तु की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है फिर बिजली दर में बढ़ोतरी क्यों..?

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, बिजली दरों में वृद्धि का मूल कारण प्रदेश सरकार पर राज्य पावर कंपनी का बिजली बिल बकाया दस हजार करोड़ से अधिक हो गया है, शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं से विभाग को दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान बिजली विभाग से राज्य सरकार नहीं कर रही है शासन के 23 विभागों का लगभग 2300 करोड रुपये बिजली बिल बकाया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, सरकार को चाहिए कि वह इस बिजली मूल्य वृद्धि निर्णय पर पुनर्विचार करें और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उपाय करें, ताकि जीवन यापन और अधिक कठिन ना हो।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी निकले नहीं कि होंगे ढेर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति, घात लगाकर हमला करने वालों का होगा काम तमाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 12 जुलाई 2025। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। सेना अब इन आतंकियों को जंगलों से निकल घात लगाकर हमला करने का मौका नहीं देगी। घात लगाकर हमला करने वाले आतंकियों […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम