हिमाचल प्रदेश में इंटरनेशनल कुल्लू दशहरा महोत्सव में टूटा श्रद्धालुओं का रिकाॅर्ड, बड़ी संख्या में हुए शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 25 अक्टूबर 2023। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है, मंगलवार को देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के बड़े-बड़े पुतले जलाए गए तथा इन कार्यक्रमों में आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं ने भी भाग लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य नेताओं ने दशहरा उत्सव मनाने के लिए दिल्ली में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

वहीं, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को कुल्लू के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री रघुनाथ जी की रथयात्रा में भी भाग लिया। हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आधुनिकीकरण के वर्तमान युग में अपनी समृद्ध संस्कृति, सदियों पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए राज्य के लोग सराहना के पात्र हैं। बाद में, उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। उन्होंने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय लोक महोत्सव कुल्लू दशहरा का भी उद्घाटन किया। महोत्सव में लगभग 15 देशों के कलाकारों के प्रस्तुति के लिए आने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

लव कुश रामलीला में कंगना रनौत ने किया रावण दहन, गोल्डन प्रिंट सिल्क साड़ी में पहुंची थी एक्ट्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। अभिनेत्री कंगना रनौत ने यहां लाल किले से लगे मैदान में आयोजित दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में मंगलवार को रावण के पुतले का दहन किया। इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं