राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल टेररिस्ट को घेरा ; ऑपरेशन जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 05 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। घायल हुए तीन और जवानों की मौत हो गई हे। इस तरह यह आंकड़ा 5 हो गया। एक अन्य जवान घायल है। एनकाउंटर करीब 8 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए।

राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

जहां आतंकियों को घेरा, वहां पहाड़ियां और जंगल

आर्मी ने बताया कि यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ था। राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। आतंकवादी एक गुफा के भीतर छिपे हुए थे। जिस इलाके में आतंकवादी छिपे हैं, वहां काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।

सेना ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। संभावना है कि मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी भी मारे गए हैं। राजौरी में इटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

गुरुवार को बारामुला में मारे गए थे दो आतंकी

बारामुला जिले के क्रीरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन गांव में गुरुवार कोआतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकवादी मार्च के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश से नेपाल के लिए निकला विमान अचानक उतरा पटना एयरपोर्ट पर, 77 यात्री सुरक्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 05 मई 2023। बांग्लादेश से नेपाल के लिए उड़ा विमान अचानक पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उतरा तो लोग चौंक पड़े। विदेशी विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं आते हैं, इसलिए सनसनी स्वाभाविक थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान ढाका से काठमांडू के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं