एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म की कास्ट पर लगी पक्की मुहर, ओडिशा की डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 मार्च 2025। ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवति परिदा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग के बारे में बता रही हैं, यह शूटिंग ओडिशा के कोरापुट के जंगलों में हो रही है। इस पोस्ट में वह फिल्म के तीनों कलाकारों के नाम भी लिख रही हैं। जिससे यह बात अब पक्की हो चुकी है कि फिल्म  ‘एसएसएमबी29’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक अहम किरदार में हैं। 

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट 
प्रवति परिदा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘पहले मलकानगिरी में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग हुई। अब मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली अपनी आने वाली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग दक्षिण भारतीय कलाकार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ कोरापुट में कर रहे हैं। इस फिल्म में ओडिशा की सुंदरता दिखेगी। इससे ओडिशा के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।’ इस पोस्ट के बाद ही राजामौली की फिल्माें के कलाकारों पर अब पूरी तरह से मोहर लग गई है।

पिछले दिनों लीक हुई फिल्म की तस्वीरें 
निर्देशक एसएस राजामौली हमेशा ही अपनी फिल्मों की शूटिंग बहुत गुपचुप तरीके से करते हैं, उनके सेट पर फोन भी बैन होते हैं। साथ ही कलाकारों को भी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन हाल ही में फिल्म ‘एसएसएमबी29’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं। इसके बाद से ही कोरापुट के शूटिंग सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

फिल्म की कहानी का भी हुआ अंदाजा
फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की कहानी के बारे में भी कुछ जानकारी हासिल हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म की कहानी में काशी (उत्तर प्रदेश) की भी अहम भूमिका है। ऐसा लगता है कि राजामौली अपनी फिल्म में कोई पौराणिक संदर्भ भी रखने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के सबसे क्रूर, निर्दयी रियलिटी शो "मेन इन पेन" की मेज़बानी करेंगी निकिता रावल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 28 मार्च 2025। तैयार हो जाइए, क्योंकि रियलिटी टीवी और भी ज़्यादा ख़तरनाक, डरावना और पागलपन भरा होने वाला है! अभिनेत्री निकिता रावल भारत के अपनी तरह के पहले सर्वाइवल रियलिटी शो – मेन इन पेन, जो पुरुषों का एकमात्र रियलिटी शो है, […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक