भारी बारिश के कारण मणिपुर में तबाही का मंजर; तीन की मौत, कई इलाके जलमग्न

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 30 मई 2024। चक्रवात रेमल ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी। पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य भारी बारिश के कारण काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कुछ इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। नदियों का पानी बढ़ने से सड़कें बह गईं, जिससे सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। मणिपुर के इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इसमें तीन की मौत, जबकि हजारों लापता हो गए।

भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न
मणिपुर के सेनापति जिले में भूस्खलन के कारण एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में अन्य तीन घायल भी हुए। सेनापति नदी में उफान के कारण एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला डूब गई। इंफाल में बुधवार को एक 74 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। इंफाल नदी के उफान पर होने के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। नदी का पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया। 

पश्चिमी इंफाल जिले के 86 इलाकों में बाढ़ की सूचना मिली। इन इलाकों में खुमान लैंपक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, कीसमथोंग और पाओना क्षेत्र शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण इंफाल नदीं का तट पूर्वी इंफाल जिले के केइरंग, खाबम और लैरीयेंगबाम लीकाई इलाकों के पास टूट गया, जिसके कारण इन इलाकों में पानी घुस गया। एक अधिकारी ने कहा, पूर्वी इंफाल जिले के हिंगांग और खुरई क्षेत्र के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी छाती के स्तर पर पहुंच गया है। 

बुधवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची
बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम वायुसेना की विशेष उड़ान से बुधवार की रात 10 बजे इंफाल पहुंची। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, कई इलाकों में नदीं का किनारा टूटने से कई लोग प्रभावित हुए। लोगों को बचाने के लिए राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, एनडीआरएफ की टीम लगातार काम कर रहे हैं। इंफाल और सिलचर को जोड़ने वाले एनएच 37 पर इरंग बेली ब्रिज मंगलवार शाम को भारी बारिश के बाद ढह गई, जिसके कारण सड़क संचार बाधित हो गया।  

Leave a Reply

Next Post

जगन्नाथ मंदिर में 20 लोग घायल: भगवान की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में लगी आग, सीएम पटनायक ने जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 30 मई 2024। ओडिशा के विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की यात्रा में आज एक हादसा हो गया। दरअसल, बुधवार रात को पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव आयोजित की गई थी। इस दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया। हादसे में […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस