केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले : नई शिक्षा नीति के लिए सरकार की STARS योजना को मंजूरी

indiareporterlive
शेयर करे

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए 520 करोड़ के विशेष पैकेज पर मुहर

STARS कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करेगा

6 राज्य हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल , पूरे प्रोजेक्ट की लागत 5,718 करोड़ रुपये

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया गया है. इसके लिए सरकार ने STARS प्रोजेक्ट बनाया है. इसका मतलब Strengthening teaching learning  and result for states है। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा से क्या सीखा ये मूल उद्देश्य है. इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसको 6 राज्यों में वर्ल्ड बैंक की मदद से चलाया जाएगा. STARS कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करेगा । इसमें 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल हैं. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 5,718 करोड़ रुपये है. इसमें विश्व बैंक की 500 मिलियन डॉलर की मदद है।

इसके अलावा कैबिनेट ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के लिए भी विशेष पैकेज को मंजूरी दी है. सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 520 करोड़ के पैकेज की घोषणा की है। 

सरकार ने मिनरल डेवलपमेंट कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) और नगरनार स्टील प्लांट के डीमर्जर को भी मंजूरी दे दी है. डीमर्जर अप्रैल तक पूरा होगा । छत्तीसगढ़ के नगरनार स्टील प्लांट का बाद में विनिवेश होगा, जो सितंबर 2021 तक होगा ।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन 2020 शिकायतों के प्रति सतत् सजग रहें-संभागायुक्त

शेयर करेरेपिड एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 14 अक्टूबर 2020। मरवाही विधानसभा उप निवार्चन 2020 निर्विहन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संभागायुक्त डाॅ. संजय अंलग ने आज निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित गठित टाॅस्क फोर्स की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां