पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी में हुए शामिल, पार्टी दफ्तर में लहराया झंडा

indiareporterlive
शेयर करे

कहा- मोदी, शाह चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 13 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हो गए हैं। यशवंत सिन्हा ने पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली और पार्टी का झंडा लहराया। बता दें कि वाजपेयी सरकार में यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं।

टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मित में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

उन्होंने आग कहा कि शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा दिया है। आप बताइए आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है? टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित है। यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि न्यायपालिका समेत ये संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल को श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट ने ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ के शिलान्यास समारोह के लिए किया आमंत्रित

शेयर करेराज्यपाल ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्री गावस्कर का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 मार्च 2021। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल