ICU से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय तबीयत में आया सुधार,फिजिकल और स्पीच थेरेपी पर कर रहे काम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनको एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब राहुल रॉय के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो गया है। इस बात की जानकारी राहुल रॉय के बहनोई रोमीर ने दी है।

राहुल रॉय इन समय मुंबई के नानावती अस्पताल अस्पताल में भर्ती हैं। रोमीर ने बताया कि राहुल रॉय की तबीयत पहले से बेहतर हैं। रोमीर ने कहा है कि डॉक्टर अब राहुल की फिजिकल और स्पीच थेरेपी पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अब आईसीयू कक्ष से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। 

रोमीर ने बताया यह भी बताया कि राहुल रॉय अब पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘आशिकी’ से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिस समय उनके साथ यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में ‘कारगिल’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और उन्हें मुंबई के नानवटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल रॉय के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी। ज्यादा ऊंचाई होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

आपको बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। फिल्म आशिकी को हिंदी सिनेमा की शानादार फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने यूपी फिल्म सिटी निर्माण को दी नई ऊर्जा, फिल्म सिटी निर्माण से संबंधित उद्यमियों और फिल्म निर्माताओं से की मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 02 दिसम्बर 2020। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मुंबई यात्रा के दौरान बुधवार को विशेष तौर पर डिफेंस कॉरिडोर और यूपी फिल्म सिटी निर्माण से संबंधित उद्यमियों और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान