असम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 23 नवंबर 2024। असम के बजली जिले और धुबरी जिलों से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बजली जिले में यह लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी में अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी वैन भवानीपुर में ट्रक से जा टक्कराई। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानुर खान और मोइनुल हक के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्र अहमद के रूप में हुई है।

 धुबरी जिले के अगोमोनी इलाके में हुआ हादसा

एक अन्य दुर्घटना में धुबरी जिले के अगोमोनी इलाके में गरेहाट के पास खड़े ट्रक से वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। धुबरी में हुए हादसे में ये लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चल रहे रास मेले का दौरा करने जा रहे थे, तभी दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में की गई है, जबकि घायल खणींद्र रॉय का वर्तमान में धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

यूएन राजदूत बोले - भौगोलिक सीमाओं से पार हिंदी को मिली वैश्विक पहचान, इसने समावेशिता को दिया बढ़ावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम में उसके  वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के निदेशक इयान फिलिप्स ने कहा है कि हिंदी ने भौगोलिक सीमाओं को […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग