शादी के बाद पहली बार इवेंट में स्पॉट हुए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वाइफ को देखते ही एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी, जिसके बाद से वह लाइमलाइट में छाए हुए हैं. जहां हाल ही के एक इवेंट में सिद्धार्थ कियारा को पैपराजी के सामने वाइफ बुलाते हुए दिखे थे तो वहीं कियारा शादी की तस्वीरें शेयर करके एक्टर के लिए अपने प्यार को दिखाती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच शेरशाह कपल एक अवॉर्ड शो में स्पॉट हुआ. जहां दोनों के स्टाइलिश अंदाज तो सुर्खियों में हैं ही. लेकिन एक वीडियो में वह एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कियारा जहां शिमरी पीले रंग की साड़ी पहने दिखीं तो वहीं सिद्धार्थ फॉर्मल फिट ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहने देखा गया, जिसे उन्होंने सिल्वर कोट के साथ कैरी किया था. सिड कियारा का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि रेड कार्पेड के इवेंट में दोनों को साथ नहीं बल्कि अलग अलग देखने पर फैंस काफी दुखी भी नजर आ रहे हैं। भले ही रेड कार्पेट पर फैंस को दोनों की साथ में एंट्री ना दिखी हो. लेकिन दोनों की सोशल मीडिया पर इवेंट की इनसाइड वीडियो देखने को मिल गई है, जिसमें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो को देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है।

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के पास सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी, जिसमें फैमिली और कपल के खास दोस्त नजर आए थे. हालांकि न्यूली मैरिड कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था.

Leave a Reply

Next Post

इटली में नाव टूटने से बड़ा हादसा, तट पर बहते मिले 30 शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रोम, रायटर 26 फरवरी 2023। इटली में कालाब्रिया के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध नाव के टूटने से बड़ा हादसा देखने को मिला है। इटली की समाचार एजेंसियों ने रविवार को बताया कि दक्षिणी इटली में एक समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले हैं […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश