बैंक ऑफ इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 जनवरी 2026। बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल-दर-साल 13% की वृद्धि के साथ ₹4,193 करोड़ रहा, जबकि 9 महीनों में यह 4% बढ़कर ₹12,023 करोड़ तक पहुंच गया। तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर ₹2,705 करोड़ रहा, वहीं 9 महीनों के दौरान के दौरान नेट प्रॉफिट 14% की बढ़त के साथ ₹7,511 करोड़ दर्ज किया गया। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स तिमाही में बढ़कर 0.96% और रिटर्न ऑन इक्विटी 15.34% रहा।

नेट इंटरेस्ट मार्जिन के मोर्चे पर भी बैंक ने स्थिरता दिखाई। तिमाही में ग्लोबल एनआईएम   रहा। 9 महीनों के लिए यह क्रमशः 2.51% और 2.76% रहा। बैंक के एडवांसेज में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। डोमेस्टिक एडवांसेज 15.16% और ग्लोबल एडवांसेज 13.63% बढ़े। बैंक का ग्लोबल बिजनेस ₹16 लाख करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। रिटेल एडवांसेज में 20.64%, कृषि में 16.69%, एमएसएमई में 15.77% और कॉरपोरेट एडवांसेज में 11.32% की वृद्धि दर्ज की गई। आरएएम  सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 58.54% हो गई। डिपॉजिट्स में भी 11.64% की वृद्धि हुई, जबकि घरेलू जमा 12.80% बढ़े। कासा डिपॉजिट 4.48% बढ़कर 37.97% पर पहुंच गया।

एसेट क्वालिटी में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। ग्रॉस एनपीए घटकर 2.26% और नेट एनपीए 0.60% पर आ गया। प्रोविजन कवरेज रेशियो बढ़कर 93.60% रहा। क्रेडिट कॉस्ट में भी गिरावट दर्ज की गई। डिजिटल बैंकिंग के मोर्चे पर तिमाही में 7 लाख से अधिक नए ग्राहक जुड़े, जिससे कुल यूपीआई ग्राहकों की संख्या 242 लाख से ज्यादा हो गई। वैकल्पिक चैनलों के जरिए होने वाले लेन-देन की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल मिलाकर, बैंक ऑफ इंडिया ने मजबूत मुनाफा, बेहतर एसेट क्वालिटी और डिजिटल विस्तार के साथ तिमाही में अपनी स्थिर और सकारात्मक ग्रोथ को मजबूती से आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Next Post

डोडा का दर्दनाक हादसा: हादसे का सबसे बड़ा विलेन बनी यह चीज, ढलान पर बिखर गए 10 जवानों के परिवारों के अरमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डोडा/भद्रवाह 23 जनवरी 2026। डोडा जिले में खन्नी टॉप की बर्फीली ढलान ने वीरवार (गुरुवार) को 10 घरों का चिराग बुझा दिया। जब पूरा देश कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा था तब देश की रक्षा में तैनात ये जांबाज अपनी ड्यूटी की ओर बढ़ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार