सीएम योगी बोले- भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 05 नवंबर 2026। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है। सीएम योगी आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है। जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर आज गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभाग करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शमिल होकर इंडिया गठबंधन पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पर काशी को दहलाने की धमकी

शेयर करेखालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 05 नवंबर 2026। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने बुधवार को ई-मेल से काशी को दिवाली पर दहलाने की धमकी दी है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों समेत कमिश्नरेट पुलिस ने धमकी के बाद बीएचयू, केंद्रीय विद्यालय, […]

You May Like

सोनाक्षी-जहीर के लुक ने खींचा ध्यान....|....मैदान पर टक्कर के बाद फुटबॉलर की मौत....|....भारतीय हॉकी के दिग्गज के घर लाखों की चोरी....|....गूगल का बड़ा फैसला: कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर....|....यूएस मिडटर्म चुनाव नतीजों से बाजार में बहार....|....स्वामित्व योजना: प्रदेश में 87000 करोड़ की संपत्तियों की मुफ्त होगी रजिस्ट्री....|....कार से 5 करोड़ की 286 किलो चांदी जब्त, चालक हिरासत में....|....एसआईआर पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला....|....दिवाली पर काशी को दहलाने की धमकी....|....सीएम योगी बोले- भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास