आदित्य ठाकरे की मांग- बेलगावी बनाया जाए केंद्रशासित प्रदेश; फडणवीस बोले- सदन को बाजार न बनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के बेलगावी में मराठा भाषी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने की मांग की। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विधान भवन को बाजार नहीं बनाना चाहिए। बता दें कि सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। महाराष्ट्र एकीकरण समिति के सदस्य विरोध करने लगे। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना(यूबीटी) आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जश्न का माहौल है, जबकि पड़ोसी राज्य के बेलगावी में हालात बिगड़ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “बेलगावी में मराठा भाषी लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। कल से ही क्षेत्र में हालात बिगड़ गए। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। पिछले असंवैधानिक मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि वे विवादित क्षेत्र में रहने वाले मराठा भाषी लोगों अतिरिक्त धन देंगे।” 

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सवाल किया कि क्या केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बेलगावी को केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने के लिए इच्छुक है? उन्होंने कहा, हमारी मांग थी और है कि बेलगावी को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया जाए। 

सदन में विपक्ष के हंगामों पर सीएम फडणवीस का पलटवार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के हंगामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधान भवन को बाजार नहीं बनाना चाहिए। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल किया कि अगर विधानसभा में भीड़ रहेगी तो सदन कैसे चलेगा। 

सीएम फडणवीस ने कहा, “मैं जो कहने जा रहा हूं, उससे बहुत सारे विधायक नाराज होंगे, लेकिन विधान भवन के परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हमें उचित कदम उठाने की जरूरत है। मैं इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे पास इससे बेहतर शब्द भी नहीं था। यह परिसर बाजार नहीं बनना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर विधानभवन में इतनी भीड़ रहेगी, तो सदन कैसे चलेगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि कई निर्वाचित प्रतिनिधि काम के सिलसिले में अपने समर्थकों के साथ विधानसभा के अंदर विभिन्न चेंबरों में जाते हैं। कभी-कभी इन चेंबरों में बहुत सारे लोग इकट्ठा हो जाते हैं। उन्होंने सदन में राजनीतिक संवाद में गिरावट को लेकर भी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “विधानसभा में संवाद गायब है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि संवाद खत्म हो गया है, लेकिन इसमें गिरावट जरूर आई है। हमें इस पर काम करना चाहिए।”

Leave a Reply

Next Post

आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 09 दिसंबर 2024। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट की सुरक्षा को तत्काल बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू करा दी गई। ये धमकी सीआईएसएफ को मेल पर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए