बीड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 अक्टूबर 2023। महाराष्ट्र के बीड में बुधवार-गुरुवार को दो भीषण सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक हादसा गुरुवार सुबह करीब करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में तेज रफ्तार से जा रही एक एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में, एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अहमदनगर जा रही थी। उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल चिकित्सक की अहमदनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ राजेश झिनझुरके (35) और एंबुलेंस के चालक भरत लोखंडे (35) के रूप में हुई है जो आष्टी के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मृतक मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे पाथर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, हमलावर फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 26 अक्टूबर 2023। अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं