हरियाणा-पंजाब के सीएम ही करेंगे एसवाईएल मुद्दे का समाधान, 14 अक्तूबर को होगी मान-मनोहर की बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 11 अक्टूबर 2022। पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल 14 अक्टूबर को एसवाईएल मुद्दे पर बैठक करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोई नुमाइंदा मौजूद नहीं रहेगा। दोनों सीएम आपस में बैठकर मसले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर की शुरुआत में केंद्र सरकार से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से जुड़े वर्षों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ बैठक करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि यह एक संवेदनशील मामला है और देश के व्यापक हित में इसे इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता। पानी एक प्राकृतिक संसाधन है और लोगों को इसे साझा करना सीखना चाहिए, चाहे वह व्यक्तिगत स्तर पर हो या राज्य के स्तर पर। मामले को केवल एक शहर या एक राज्य के दृष्टिकोण से नहीं देखा जा सकता है। यह प्राकृतिक संपदा जिसे साझा किया जाना है और इसे कैसे साझा किया जाना है, यह एक तंत्र है जिस पर काम करने की जरूरत है।

वहीं पंजाब ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वह अपने किसानों के हितों को नजरअंदाज कर दूसरे राज्यों को पानी नहीं दे सकता। पंजाब ने यह भी कहा था कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे ट्रिब्यूनल को सुनना चाहिए। पंजाब का कहना है कि सतलुज, ब्यास नदी के पानी पर पहले उसका हक है। इसके बाद किसी और का नंबर आता है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोनों प्रदेशों की राजनीति गरमा गई थी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब और हरियाणा में पानी की कमी है। यहां भी पानी का स्तर नीचे जा रहा है। केंद्र सरकार को हरियाणा और पंजाब को पानी दिलाना चाहिए। केंद्र का काम दोनों राज्यों को लड़ाना नहीं है, बल्कि हल निकालना है। हमें 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। हमें आपस में लड़ना नहीं है। हरियाणा और पंजाब को पानी मिल सकता है। मगर केंद्र सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी।  

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि यदि पंजाब एसवाईएल का पानी दे तो इसका लाभ न केवल हरियाणा को होगा, बल्कि दिल्ली को भी सीधा फायदा मिलेगा। पंजाब हरियाणा को पानी देने की बजाय पाकिस्तान को देकर खुशी मना रहा है। पंजाब हरियाणा को पानी देगा तो पाकिस्तान जाने वाला पानी वहां नहीं जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

हर राज्य में शुरू होगा टेली मानस, 24 घंटे मिलेंगी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, बंगलूरू में शुरू की गई सेवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2022। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही देश के प्रत्येक राज्य में एक-एक टेली मानस केंद्र शुरू होगा, जहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। सोमवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बंगलूरू स्थित निम्हांस में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए