दिल्ली बनाम केंद्र मामले में नई याचिका दायर, बड़ी बेंच के समक्ष सुनवाई की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण वाले केंद्र बनाम दिल्ली सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है। यह याचिका केंद्र सरकार की ओर से दायर हुई है, जिसमें इस मामले को बड़ी बेंच के समक्ष संदर्भित करने की मांग की गई है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केंद्र की याचिका का विरोध किया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष उन्होंने कहा कि नई याचिका से केवल देरी होगी और इस तरह अनुमति नहीं दी जा सकती है। वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं हैं जिनका खंडन किया जा सके। मैंने एक अंतरिम आवेदन दायर किया है जिसमें कहा गया है कि इस मामले को एक बड़ी बेंच के समक्ष संदर्भित किया जा सकता है।
केंद्र की मांग आदेश की समीक्षा जैसी
इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से अधिवक्ता सिंघवी ने कहा, केंद्र की नइ्र याचिका शीर्ष अदालत के उस आदेश की समीक्षा की मांग जैसी है, जिसमें कहा गया था कि इस मामले को एक बड़ी बेंच में भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पार्टियों के बीच एकमात्र मुद्दा दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण का है। सीजेआई ने मामले पर सुनवाई कतरे हुए कहा कि केंद्र के अंतरिम आवेदन पर तब भी फैसला किया जा सकता है, जब संविधान पीठ इस पर सुनवाई करेगी।
स्थगित हो सकती है कल होने वाली सुनवाई 
केंद्र बनाम दिल्ली सरकार मामले में कल होने वाली सुनवाई स्थगित हो सकती है। सीजेआई ने बताया कि पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ के एक न्यायाधीश कृष्ण मुरारी बीमार हैं, इस कारण छह दिसंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

अंडर-19 महिला विश्व कप में शेफाली होंगी भारत की कप्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल