रूस-अमेरिका में हो सकती है आर्थिक साझेदारी, व्हाइट हाउस का बड़ा एलान- युद्ध रोका तो बड़ी सौगात देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 16 अप्रैल 2025। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि रूस अगर यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करता है तो अमेरिका उसे बड़ी सौगात देगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका, रूस के साथ आर्थिक साझेदारी भी कर सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले रूस को युद्धविराम करना होगा। व्हाइट हाउस ने यह बात ऐसे वक्त कही है, जब हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

रूस के साथ आर्थिक साझेदारी कर सकता है अमेरिका
इस मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई और हमारा मानना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ‘अगर रूस, यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त करता है तो रूस को बड़ी सौगात मिल सकती है। हो सकता है कि अमेरिका और रूस के बीच आर्थिक साझेदारी हो जाए, लेकिन पहले हम चाहते हैं कि युद्धविराम हो और राष्ट्रपति के प्रतिनिधि विटकॉफ ने राष्ट्रपति पुतिन को यह बात स्पष्ट रूप से बता दी है।

ट्रंप ने बाइडन पर लगाया आरोप
इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की वजह से रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि अगर 2020 के चुनाव में धांधली न हुई होती तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हुआ ही नहीं होता। पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ‘रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध बाइडन द्वारा शुरू किया गया युद्ध है, न कि मेरे द्वारा। मेरे पिछले चार साल के कार्यकाल में मैंने इसे होने से रोके रखा। मेरा इस युद्ध से कुछ लेना देना नहीं है, लेकिन मैं इसे रोकने की कोशिश कर रहा हूं। अगर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली न हुई होती तो यह भीषण युद्ध कभी होता ही नहीं।’ ट्रंप ने बाइडन के साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी हालात को सही ठंग से नहीं संभालने का आरोप लगाया। 

‘युद्धविराम के लिए कोशिश करते रहेंगे’
अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए कोशिश करता रहेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि ‘जब तक हमले बंद नहीं होते, तब तक कोई बातचीत या फैसला नहीं होगा।’

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अप्रैल 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने ही धोखे के जाल में फंस गया है। उसने तालिबान और अन्य पक्षो के साथ दोहरा चरित्र अपनाया। गुजरात के चारोतार विज्ञान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण