एनसीपी नेता का अंतरिम सरकार पर हमला, कहा- कानून व्यवस्था कायम नहीं कर सके मोहम्मद यूनुस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 02 अगस्त 2025। बांग्लादेश की नई राजनीतिक पार्टी ने अंतरिम सरकार पर हमला बोला है। नेशनल सिटिजन पार्टी की संयुक्त संयोजक ताजनुवा जबीन ने कहा कि मोहम्मद यूनुस की सरकार पिछले एक साल में कानून व्यवस्था कायम करने में नाकाम रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल को लेकर भी बात की। साथ ही भारत के साथ रिश्तों को सुधारने के लिए कहा। नेशनल सिटिजन पार्टी की संयुक्त संयोजक ताजनुवा जबीन ने कहा कि पिछले एक साल में सरकार की एक नाकामी यह है कि वे कानून प्रवर्तन ढांचे को फिर से स्थापित करने के लिए कानूनी बल को नियंत्रित या स्थापित नहीं कर पाए। जुलाई के विद्रोह के दौरान पुलिस, विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने ही आम लोगों पर, छात्रों पर, हत्याओं को लेकर सामूहिक नरसंहार में हिस्सा लिया था। इसलिए अंतरिम सरकार की प्राथमिकता पुलिस, आरएबी, डीबी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी बलों को फिर से स्थापित करना होना चाहिए। वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं कह सकती हूं कि यह इस सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण नाकामियों में से एक है। इस भीड़तंत्र में आपने जो भी कहा वही हुआ। एक ही मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे फर्जी हैं। फर्जी मुकदमे और फर्जी आरोप। इसलिए ये सही बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि जुलाई विद्रोह को एक साल हो गया है। हमें निरंकुश फासीवादी शेख हसीना से छुटकारा मिल गया है। लगभग 15 साल तक निरंकुशता कायम रही। इसलिए सारी कानून प्रवर्तन एजेंसियां, नौकरशाही, पूरा प्रशासन फासीवादी शासन के अधीन था। हम रातोंरात निरंकुशता से लोकतंत्र में बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन एक साल बाद हम हर चीज पर बात कर सकते हैं। हम अपनी अंतरिम सरकार से उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों और लोकतांत्रिक परिवर्तन के पक्ष में जिन सुधारों पर हम चर्चा कर रहे हैं, उनके बारे में पूछ सकते हैं। हर कोई बातचीत, संवाद और सेमिनारों में भाग ले रहा है। हर कोई देश के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल हमने कोई बातचीत नहीं की। सरकार के खिलाफ बात करने का कोई मौका नहीं मिला। हमारी आवाज दबाने के लिए एक कानून था। जबरन गायबियां, न्यायेतर हत्याएं और सभी निजी बैंकों की लूट हुई। निरंकुशता का साम्राज्य था। लेकिन पिछले साल यह रुक गया और हमने फिर से शुरू कर दिया है। लोकतंत्र में तब्दील होने की प्रक्रिया धीमी है। इसलिए मुझे लगता है कि यह वैसी नहीं है जैसी हमने एक साल पहले उम्मीद की थी। लेकिन यह हो रहा है। प्रगति हो रही है।

चुनाव को लेकर कही ये बात
नेशनल सिटिजन पार्टी की संयुक्त संयोजक ताजनुवा जबीन ने कहा कि हमें उम्मीद है क्योंकि चुनाव की तारीख अंतरिम सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में ही घोषित कर दी गई थी। दिसंबर से जुलाई 2026 तक का समय है। इसलिए यह संभवतः फरवरी या अप्रैल में होगा। अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव, हमारे मुख्य सलाहकार, ने कल कहा कि चुनाव एक दिन के लिए भी स्थगित नहीं होंगे। राष्ट्रीय सहमति आयोग में सभी राजनीतिक दलों ने बातचीत में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी सुधार प्रस्तावों पर चर्चा की, बातचीत की और वे एक आम सहमति पर पहुंचे। हमें जुलाई चार्टर मिलने की उम्मीद है। जुलाई के बाद हमें राष्ट्रीय चुनाव की तारीख तय होने की उम्मीद है। हम मूलभूत सुधार चाहते हैं। सांविधानिक संस्था जो कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो। कार्यपालिका, न्यायपालिका और संसद ये तीनों स्तंभ स्वतंत्र होने चाहिए। 

भारत के साथ बेहतर हों रिश्ते: जबीन
ताजनुवा जबीन ने कहा कि हम सिर्फ़ भारत ही नहीं बल्कि सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती की तलाश में रहते हैं। हम एक-दूसरे पर निर्भर हैं और हमारी सीमाएं एक-दूसरे से मिलती हैं। इसलिए हम अपने पड़ोसी देशों के बीच भौगोलिक स्थिति को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम उम्मीद करते हैं कि रिश्ते सम्मान, एक-दूसरे के सम्मान और एक-दूसरे के विश्वासों पर आधारित हों। हम आजकल सीमा पर हो रही हत्याओं को लेकर बहुत चिंतित हैं। ये बस हो रही हैं और जारी हैं। हमें उम्मीद है कि भारत इस मुद्दे को समझेगा और दोस्ताना व्यवहार करेगा। उन्होंने आम लोगों के लिए वीजा बंद कर दिया। जबकि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं थी। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारे साथ दोस्ताना व्यवहार करेंगे, एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और एक-दूसरे की मदद करेंगे। 

50 साल तक देश में दो दलों ने किया राज
नेशनल सिटिजन पार्टी की संयुक्त संयोजक ताजनुवा जबीन ने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ चार महीने पुरानी है। पिछले 50 साल में दो मुख्य राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व दो परिवारों ने किया। देश दो परिवारों द्वारा चलाया गया। लगभग 50 साल बाद एक नई राजनीतिक पार्टी उभरी है जिसमें जुलाई विद्रोह का नेतृत्व करने वाले युवा शामिल हैं। उन्होंने नागरिक समाज और विभिन्न व्यवसायों से सभी युवाओं को इकट्ठा किया। यह एक नई राजनीतिक पार्टी है जिसमें विविध लोग हैं। इसमें विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग हैं, जो इसे मौजूदा पुरानी राजनीतिक पार्टियों से बिल्कुल अलग बनाते हैं। इसके अलावा महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी है। बड़ी राजनीतिक पार्टियों की तुलना में हमारी पार्टी में प्रतिभाशाली महिला नेताओं की भरमार है। हमारी पार्टी की क्राउडफंडिंग के लिए एक स्थापित वित्तीय वेबसाइट है। जहां आप देख सकते हैं कि कौन दान कर सकता है, कौन दान कर रहा है। आंतरिक लोकतंत्र अच्छी तरह से कायम है। पार्टी का प्रमुख दो कार्यकालों के लिए चुना जाएगा, प्रत्येक कार्यकाल में तीन साल के लिए। इसलिए उसे पार्टी के सभी सदस्यों की परिषद के माध्यम से चुना जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

सेना ने किया बड़ा रक्षा सौदा: खरीदेगी 212 टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर, सैन्य परिचालन क्षमता में होगा इजाफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक्सिसकेड्स एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ साथ 223.95 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इसके तहत 212 अत्याधुनिक 50 टन के टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर खरीदे जाएंगे। यह सौदा सेना की परिचालन गतिशीलता क्षमता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं