जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम: एलओसी के पास ड्रोन से फेंका हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने किया जब्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 23 नवंबर 2023। सीमा पार बैठे आतंकियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। गुरुवार को सेना और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा के पास जम्मू के अखनूर के पलांवाला में हथियारों का जखीरा जब्त किया है। जम्मू पुलिस और सेना की टीम ने आज सुबह एलओसी के पास पालांवाला के पास संयुक्त तलाशी अभियान में एक संदिग्ध बॉक्स बरामद किया। बॉक्स खोलने पर इसमें हथियार पाए गए। सूत्रों की मानें तो सीमा पार बैठे आतंकियों ने ड्रोन से इन हथियारों को यहां तक पहुंचाया। इससे पहले की हथियार तस्कर इसे आगे पहुंचाता, सुरक्षाबलों की टीम ने इसे जब्त कर लिया। इस तरह एक बार फिर आतंकियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। 

बाक्स में एक बैटरी लगी आईईडी, एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 38 गोलियां, नौ हथगोले मिले हैं। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खौड़ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र को खंगाला जा रहा है। पलांवाला क्षेत्र के साथ लगते मार्गों पर जांच बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

समलैंगिक विवाह मामले में दिए गए फैसले की समीक्षा की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2023। समलैंगिक विवाह मामले में दिए गए फैसले की समीक्षा की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। बता दें कि 17 अक्तूबर के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग