‘अकासा एयर का विमान गिर जाएगा’, 12वीं क्लास के छात्र ने किया धमकी भरा ट्वीट…हुआ अरेस्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 अप्रैल 2023। मुंबई पुलिस ने गुजरात से 12वीं क्लास के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने कथित रूप से ट्वीट कर दावा किया था कि विमानन कंपनी ‘अकासा एयर’ का विमान ‘गिर जाएगा।” एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ट्वीट के बाद, निजी कंपनी ने मुंबई में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

18 वर्षीय छात्र ने ट्वीट किया था, “अकासा एयर बोइंग 737 मैक्स (विमान) गिर जाएगा।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पता लगाया कि ट्वीट का ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (IP) पता गुजरात के सूरत का है जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई तथा 27 मार्च को छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे विमानों के बारे में जानने में रूचि है और उसे सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट के परिणाम के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि छात्र ने पुलिस से कहा कि उसका इरादा अव्यवस्था पैदा करने का नहीं था। अधिकारी ने बताया कि एक दिन की हिरासत के बाद आरोपी को पांच हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि उसकी परीक्षाएं जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

हमारी लड़ाई केंद्र के साथ, बीच में मत पड़ो… खालिस्तानी आतंकी ने असम सीएम हिमंत शर्मा को दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 03 अप्रैल 2023। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में देशभर में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा को भी धमकी दी गई है। ये धमकी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई