हमारी लड़ाई केंद्र के साथ, बीच में मत पड़ो… खालिस्तानी आतंकी ने असम सीएम हिमंत शर्मा को दी धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 03 अप्रैल 2023। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में देशभर में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा को भी धमकी दी गई है। ये धमकी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी की है। उन्होंने सीएम हिमंत बिस्व शर्मा को धमकी देते हुए कहा है कि वह उनकी और भारत सरकार की लड़ाई में बीच में ना पड़ें। पन्नू ने ये धमकी पत्रकारों को फोन करके जारी की है। दरअसल पिछले कई दिनों से फरार अमृतपाल के कुछ साथियों को असम की जेल में रखा गया है। खालिस्तानी समर्थकों का आरोप है कि जेल में अमृतपाल के साथियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पन्नू ने इसी सिलसिले में असम के सीएम को धमकी दी है। इसमें उन्होंने शर्मा को सलाह दी है कि खालिस्तानी समर्थकों की लड़ाई केंद्र सरकार के साथ हैं, इसलिए वो बीच में ना पड़े और हिंसा का शिकार ना बनें।

‘अमृतपाल सिंह के साथियों को परेशान किया तो असम सरकार होगी जिम्मेदार’
धमकी जारी करते हुए ये भी कहा गया है कि खालिस्तानी समर्थक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से पंजाब को भारत से मुक्त कराना चाहते हैं। अगर असम सरकार जेल में बंद अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को प्रताड़ित करती है तो इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। वहीं दूसरी ओऱ अमृतपाल सिंह लगातार पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस उसे किसी भी कीमत पर ढूंढने में लगी हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि अमृतपाल सिंह पंजाब में ही कहीं छिपा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने मानसा में नाकाबंदी बढ़ा दी है। इसके अलावा बैरिकेडिंग्स पर अमृतपाल सिंह और उसके दो साथियों की पोस्टर भी लगा दिए गए है।

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है और लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल भाग गया है और वहां से दूसरे देश भागने की फिराक में है। ऐसे में पंजाब पुलिस भी नेपाल पहुंच गई थी। इसके बाद दिल्ली से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें वो भेस बदलकर दिल्ली की सड़को पर घूमता नजर आया।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट14 राजनीतिक दलों की याचिका पर बुधवार को करेगा सुनवाई, केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस सहित 14 राजनीतिक दलों की उस याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा, जिसमें विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है और भविष्य के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां