…लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा,  5,000 से अधिक यात्री फंसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 10 जुलाई 2023। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू से आगे की अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में, खासकर भगवती नगर आधार शिविर में 6,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जबकि रामबन जिले में चंद्रकोट आधार शिविर पर 5,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, राजमार्ग पर खराब स्थिति के कारण जम्मू से आगे की यात्रा स्थगित है। किसी नए जत्थे को आज जम्मू आधार शिविर से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, अमरनाथ जाने के लिए और तीर्थयात्री जम्मू पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर को ठहरने के विभिन्न केंद्रों में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि कुछ तीर्थयात्रियों को सांबा और कठुआ जिलों के लखनपुर और चीची माता में शिविरों में ठहराया गया है। अमरनाथ गुफा मंदिर में 90,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं, जबकि शनिवार को यात्रा स्थगित होने से पहले 40,000 से अधिक श्रद्धालु सात जत्थों में जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुए। प्राधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को लगातार बारिश के कारण खासकर रामबन जिले में राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से पंथयाल और सेरी में जारी मरम्मत कार्यों के मद्देनजर राजमार्ग पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में अद्यतन जानकारी शाम को साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर प्रभागों के बीच वाहनों का आवागमन बहाल हो जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। एक यातायात अधिकारी ने कहा, ‘‘यातायात सोमवार को बाधित रहेगा। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तब तक राजमार्ग से यात्रा न करें, जब तक प्रशासन कोई पुष्टि नहीं करता।” 

Leave a Reply

Next Post

मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद खतरे के निशान को पार कर सकता है यमुना का जलस्तर : दिल्ली की मंत्री आतिशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2023।  ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गई है। बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस