श्रद्धालुओं को ले जा रही बस से ऑटो रिक्शा की टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। केरल के आंचल में बुधवार देर रात को एक ऑटो रिक्शा की बस से टक्कर होने के बाद तिपहिया वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अक्षय (23), ज्योति लक्ष्मी (21) और श्रुति लक्ष्मी (16) के रूप में हुई है। सभी करावलूर के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, ऑटो रिक्शा चला रहा अक्षय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और उसका ऑटो रिक्शा आंध्र प्रदेश से भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस से जा टकराया।

श्रद्धालु सबरीमला तीर्थयात्रा के बाद लौट रहे थे तभी पुनालुर-आंचल मार्ग पर देर रात करीब एक बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य रिश्तेदारों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने की अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ, कहा— विपक्ष के झूठ का किया पर्दाफाश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को चुनाव सुधारों पर बड़ी बहस हुई। सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह ने विस्तृत जवाब दिया। उनके भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले तौर पर सराहना की और विपक्ष को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण