चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जनता का कमांडर, लॉकडाउन के फैसले का किया समर्थन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया है। मोदी के धुर विरोधी चिदंबरम ने कोरोना के खिलाफ जंग को ‘ऐतिहासिक क्षण’ और मोदी को कमांडर व जनता को सैनिक बताया।चिदंबरम ने एक बयान में इस मुश्किल दौर के लिए सरकार दस सुझाव भी दिए। जिसमें गरीब, वंचितों, किसान और मजदूरों के बैंक खाते में रुपये डालने के अलावा सभी जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर 1 अप्रैल से 30 जून तक जीएसटी में पांच फीसदी कटौती करने का सुझाव दिया गया है। 

चिदंबरम ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन ऐतिहासिक क्षण है। हमें 24 मार्च से पहले तक अपनी सभी बहसों को पीछे छोड़कर लॉकडाउन को देखना चाहिए, जो कोरोना के खिलाफ एक नई जंग की शुरुआत है। 

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य सरकारों को अपना पूरा समर्थन दें। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने हालांकि इसे चिदंबरम की निजी राय बताया और कहा कि यह पार्टी की राय नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूज़ीलैंड मस्जिद हमला: ब्रेंटन ने 51 लोगों की हत्या का गुनाह कबूला

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव क्राइस्टचर्च । न्यू़ज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में एक साल पहले दो मस्जिदों में हुए हमले के मामले में 29 साल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रेंटन टैरेंट ने 51 लोगों की हत्या का गुनाह कबूल लिया है. ब्रेंटन ने अन्य 40 लोगों की हत्या की कोशिश और चरमपंथ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल