आजादी के 100वें साल से पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन करना दिल्ली सरकार का विजन : सिसोदिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार का विजन देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ से पहले राजधानी में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है। सिसोदिया ने यह टिप्पणी शुक्रवार को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड की पहली बैठक में की। उन्होंने कहा कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खेलों को लेकर ऐसा माहौल बनाएगा कि देश का हर व्यक्ति खेल को शिक्षा का क्षेत्र मानेगा। हमारा विजन देश की आजादी के 100वें वर्ष में जाने से पहले दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय इस विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को शुरू करने का हमारा उद्देश्य खेलों को शिक्षा का दर्जा देना है। हमारे खिलाड़ी बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन खेल में उनकी मेहनत को पढ़ाई के सामने शून्य माना जाता है। हमारे देश में कोई भी स्कूल या विश्वविद्यालय खेल को शिक्षा नहीं मानता है, लेकिन इस विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं होगा। डीएसयू में खिलाड़ियों का खेल उनकी शिक्षा होगी। डीएसयू पूरे भारत में ऐसा माहौल बनाएगा कि हर व्यक्ति कह सके कि खेलना भी एक तरह की पढ़ाई है। दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। एक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा को चमकाने और पदक जीतने के लिए बस थोड़े से समर्थन की जरूरत होती है। देश में खेल के बुनियादी ढांचे और कोचिंग की कमी है, लेकिन दिल्ली खेल विश्वविद्यालय इन कमियों को दूर करेगा और खेलों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भारत के किसी भी कोने से खेल प्रतिभाओं को प्रवेश देगा और उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करेगा ताकि वे ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन बन सकें। 

Leave a Reply

Next Post

'बताइए, कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग', CBI का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की कार्यशैली से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से सक्सेस रेट बताने को कहा है। सीबीआई द्वारा मुकदमा चलाए जा रहे मामलों में अत्यधिक देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालती मामलों में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं