सलमान खान को ‘रेड’ डायरेक्ट राजकुमार गुप्ता की स्क्रिप्ट आई पसंद! एक्शन थ्रिलर फिल्म में हीरो बनेंगे भाईजान?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 जून 2021। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म  ‘भाईजान’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। खबर है कि सलमान ने निर्देशक राजकुमार गुप्ता से एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। राजकुमार ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘रेड’, ‘आमिर और घनचक्कर’ नाम की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार-सलमान की आने वाली फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी के तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुई है।

सलमान को राजकुमार की स्क्रिप्ट आई पसंद 

 सलमान ने राजकुमार की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दोनों की टीम के बीच मिटिंग हो रही है। ऐसे में लग रहा है कि योजना के हिसाब से काम आगे बढ़ रहा है। सलमान को राजकुमार की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वह इस फिल्म से जुड़ना चाहते हैं। दोनों की इस प्रोजेक्ट पर अंतिम स्तर पर बातचीत चल रही है।

भारतीय इतिहास की सच्ची घटना से प्रेरित होगी फिल्म

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अगर सबकुछ योजना के मुताबिक होता है तो अगले दो महीनों में फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास की सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म की कहानी ऑरिजनल होगी, जिसे राजकुमार ने खुद लिखा है। लाकडाउन के दौरान निर्देशक ने फिल्म की पटकथा को तैयार करने के लिए काफी रिसर्च किया है। इस दौरान उन्होंने सलमान सहित कई लेखकों से मुलाकात की है।

सलमान के ओहदे को ध्यान में रख कर बनेगी यह फिल्म

रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि जिस फिल्म के लिए सलमान और डायरेक्टर के बीच बातचीत हो रहा है वह  एक थ्रिलर पर आधारित फिल्म होगी, जिसकी स्क्रिप्ट को सलमान के ओहदे को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। सूत्र की मानें तो इस फिल्म के कैरेक्टर को सलमान के अलावा कोई दूसरा इतनी बखूबी से  नहीं निभा पाएगा। सलमान की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी भरपूर एक्शन, ड्रामा और रोमांच का समावेश देखने को मिलेगा।

‘कभी ईद कभी दीवाली’ का टाइटल हुआ चेंज

बता दें कि इससे पहले सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के टाइटल चेंज करने की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का नया टाइटल ‘भाईजान’ रखा गया है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 2022 में दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

फाइनल के तीन बड़े कारण, भारत-न्यूजीलैड में से कौन जीतेगा खिताब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव साउथम्पटन 17 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप फाइनल मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगीं। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुक्रवार (18 जून) से साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दुनिया के सबसे बेहतरीन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार