दो लापता छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, राज्य सरकार ने कहा- सीबीआई के पास मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 26 सितम्बर 2023। मणिपुर में चार से अधिक महीने से हिंसा जारी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर जुलाई में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। इस पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मामला पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। दोनों छात्रों की पहचान 17 वर्षीय हिजाम लिंथोइंगाम्बी और 20 वर्षीय फिजाम हेमजीत के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया, ‘राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि जुलाई में लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मामले को पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है।’ बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में दो छात्र एक सशस्त्र समूह के अस्थायी जंगल शिविर के घास वाले परिसर में लेटे दिखाई दे रहे हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि मणिपुर पुलिस केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही है ताकि छात्रों के लापता होने की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। साथ ही अपराधियों की पहचान की जा सके। आगे कहा गया कि सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।  सरकार ने जनता को आश्वासन दिया है कि छात्रों के अपहरण और हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तुरंत और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। 

यह है मामला
गौरतलब है, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 170 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: तीन अक्तूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर की तारीख तय की है। बता दें कि बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट