‘वोट देना है तो दो, वर्ना मत दो’, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेबाक बोल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में ना प्रचार करेंगे और ना ही पोस्टर व बैनर लगाएंगे। गडकरी ने कहा कि जिसने वोट देना है तो दो…वर्ना मत दो। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक सीमेंट कंक्रीट से बनी सड़क का उद्घाटन करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यह बातें कही। 

‘वोट देना है दो, नहीं देना है तो मत दो’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘मैंने इस बार लोकसभा के लिए तय कर लिया है कि पोस्टर और बैनर नहीं लगाऊंगा। चाय-पानी नहीं करूंगा। वोट देना है दो, नहीं देना है तो मत दो। किसी को भी माल-पानी नहीं मिलेगा, लक्ष्मी दर्शन नहीं होंगे। देशी-विदेशी भी नहीं मिलेगा। मैंने पैसा खाया नहीं है तो तुमको भी नहीं खाने दूंगा। लेकिन मैं तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा। यह विश्वास करिए।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब-गरीब होता है। गरीब की जात, पंथ, भाषा नहीं होती, जो सिलेंडर जिस कीमत में मुसलमान को मिलता है उसी कीमत में वह हिंदू को भी मिलता है। इस देश की गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी दूर करनी चाहिए।

‘आज मतदाता काफी समझदार’
गडकरी ने कहा कि देश का मतदाता आज काफी समझदार हो गया है। सभी उम्मीदवारों को समर्थन देते हैं लेकिन वोट उसकी को देते है, जिसे वो सही उम्मीदवार मानते हैं। मैंने एक बार प्रलोभन देकर चुनाव जीतने की रणनीति अपनाई थी लेकिन मैं चुनाव हार गया था। बता दें कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी वर्तमान में महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2014 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी लेकिन गडकरी ने इस मिथक को तोड़ा और दोनों बार चुनाव जीतकर बीजेपी की झोली में यह सीट दी थी। गडकरी ने 2014 से 2019 में यहां से जीत हासिल की। नितिन गडकरी 2009 से 2013 तक बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कई साल तक हकीकत नहीं बन पाएगा महिला आरक्षण कानून, ऐसे अधिनियम का क्या फायदा : चिदम्बरम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधेयक भले ही कानून बन गया है लेकिन यह कई सालों तक हकीकत नहीं बन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार