ड्रैगन ने खाई कसम, कहा- हर हाल में ताइवान को चीन में मिलाकर रहेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 09 अक्टूबर 2021। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को चीन में मिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि चीन ने ताइवान के साथ शांतिपूर्ण एकीकरण करने की कसम खाई है। ऐसा जिनपिंग ने तब कहा है जब चीन और ताइवान के बीच पिछले एक हफ्ते से तनाव बहुत बढ़ा हुआ है। लोकतांत्रित ताइवान पर चीनी संप्रभुता स्वीकार करने का जबरदस्त दबाव है लेकिन ताइवान ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प लिया है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा है कि एक उचित कारण हमेश से समर्थन आकर्षित करता है। हम अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और अपने लोगों की रक्षा के साथ ही क्षेत्रीय शांति बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम वह सब कर रहे हैं जो कि हम कर सकते हैं। हम साथ काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों की सराहना करते हैं। 

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में बोलते हुए शी जिनपिंग ने कहा है कि चीनी लोगों की अलगाववाद का विरोध करने की ‘शानदार परंपरा’ है। उन्होंने कहा है कि ताइवान की स्वतंत्रता अलगाववाद मातृभूमि के पुनर्मिलन में सबसे बड़ी बाधा है। यह राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए सबसे गंभीर खतरा है। शांतिपूर्ण एकीकरण ताइवान के लोगों के सभी हितों को पूरा करता है। किसी को चीन के संकल्प, इच्छाशक्ति, संप्रभुता और अखंडता को कम करके नहीं आंकना चाहिए। चीन अपनी संप्रभुता और एकता की रक्षा करेगा। मातृभूमि के एकीकरण का ऐतिहासिक काम जरूर पूरा होगा। ताइवान को लेकर जिनपिंग अबकी थोड़े नरम पड़े हैं। 2019 में अपने एक भाषण के दौरान ताइवान को चीन का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने सीधे तौर पर बल प्रयोग की धमकी दी थी। लेकिन अबकी उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

1 अक्टूबर से लेकर अब तक ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में करीब 150 चीनी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। इससे ताइवान और चीन के बीच में तनाव बढ़ा हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

हंगरी और सर्बिया ने भी दी भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता, भारत बायोटेक ने जताई खुशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2021। हंगरी और सर्बिया ने भी भारत के COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र की मान्यता के लिए सहमती दे दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण प्रमाणपत्रों की मान्यता से लोगों को महामारी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक