फीफा विश्वकप में दिखेगा भारत का रंग, टीम इंडिया नहीं फिर भी चमकेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2026। फीफा विश्वकप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। भले ही भारतीय फुटबॉल टीम इस बार भी विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर जगह नहीं बना सकी, लेकिन भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी दुनिया के इस महाकुंभ में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। न्यूजीलैंड के सरप्रीत सिंह और कतर के नीयाल मेसन व तहसीन मोहम्मद भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

सरप्रीत सिंह : पंजाब से जुड़ी जड़ें, न्यूजीलैंड की उम्मीद

सरप्रीत सिंह 27 वर्षीय अटैकिंग मिडफील्डर हैं, जिनका जन्म न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ। उनके माता-पिता पंजाबी मूल के हैं और भारतीय संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव है। सरप्रीत ने न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम को 2010 के बाद पहली बार विश्वकप में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब तक वह न्यूजीलैंड के लिए 26 मुकाबलों में तीन गोल और सात असिस्ट कर चुके हैं। सरप्रीत जर्मन क्लब एफसी बेयर्न म्यूनिक के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वे दिल से भारतीय हैं और पंजाबी संस्कृति को अपने जीवन में बनाए हुए हैं। क्रिकेट में वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बड़े प्रशंसक हैं।

नीयाल मेसन : कतर के लिए कर सकते हैं विश्वकप पदार्पण

नीयाल मेसन 29 वर्षीय डिफेंडर हैं। उनकी मां भारतीय मूल की हैं, जबकि पिता अमेरिकी हैं। इंग्लैंड में जन्मे नीयाल ने महज 7 साल की उम्र में रियाल मैड्रिड एफसी अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की थी। उन्होंने स्पेन, इंग्लैंड और कतर में फुटबॉल खेला और 2021 में स्थायी रूप से कतर चले गए। कतर स्टार्स लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद मार्च 2026 में उन्हें पहली बार कतर की सीनियर टीम में शामिल किया गया। हालांकि, वह अभी तक सीनियर स्तर पर पदार्पण नहीं कर सके हैं। विश्वकप 2026 में उनके डेब्यू की संभावना जताई जा रही है।

तहसीन मोहम्मद : कतर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

तहसीन मोहम्मद 19 वर्षीय अटैकिंग मिडफील्डर हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। पिता जामशिद थलास्सेरी और मां शैमा वलापट्टनम से ताल्लुक रखती हैं। तहसीन कतर स्टार्स लीग में खेलने वाले पहले भारतीय मूल के फुटबॉलर माने जाते हैं। उन्होंने कतर की सीनियर टीम के लिए दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें जून 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ फीफा विश्वकप क्वालिफायर भी शामिल है। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से फुटबॉल जगत का ध्यान आकर्षित किया है और आगामी विश्वकप में वह कतर के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

शुभेंदु सरकार ने 180 दिन के लिए मांगी CAPF की 500 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने 20 जून तक दी मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 21 मई 2026। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच सौ कंपनियों को तैनात किया गया था। गत सप्ताह राज्य के वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य की गहन समीक्षा की गई। इसके बाद […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ