मान के मन की बात: पंजाब के सीएम का ट्वीट- आज एक ऐसा फैसला होगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 17 मार्च 2022। पदभार संभालते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। गुरुवार को उन्होंने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेने का एलान किया। मान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बुधवार को भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लाखों लोगों के बीच भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद की गोपनीयता और निष्ठा की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद मान ने कहा था कि हमें बिल्कुल समय नहीं बरबाद करना है। आज से ही काम शुरू होगा। 

आप ने दी थी कई गारंटियां 

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जो भी लोकलुभावन घोषणाएं कीं, उन्हें पार्टी की गारंटी के तौर पर लोगों के सामने रखा था। उनका कहना है कि पंजाब का बजट 1.70 लाख करोड़ का है, जिसमें से अगर 20 फीसदी पैसा भी अगर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है तो यह रकम 34 हजार करोड़ रुपये बनती है। अगर पंजाब की आप सरकार ने इसमें से 25 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार भी रोक लिया तो रेत के कारोबार से 20000 करोड़ रुपये की सरकार को कमाई हो सकती है। इस तरह कुल 45000 करोड़ रुपये आएंगे, जिनमें से महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के लिए कुल 12000 करोड़ और मुफ्त बिजली के एवज में 3000 करोड़ रुपये बिजली सब्सिडी में जाएंगे। यानी यह दोनों वादे पूरे करके भी सरकार के पास पैसा बचेगा।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज के मंत्री ने होली के पानी बचाने के संदेशों पर कहा- देश में फैलाया जा रहा है सांस्कृतिक आतंकवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 17 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने होली पर पानी बचाने के संदेशों पर तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह संदेश देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं। हमारे तीज-त्योहारों पर पर्यावरण की बात कर हमले किए जा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं