बागेश्वरधाम की शरण में 10 मुस्लिम लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, कहा- बचपन से भगवान को पूजते थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 नवंबर 2023। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में महाराष्ट्र का एक मुस्लिम परिवार सनातनी बन गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शरण में मुस्लिम परिवार से पूछा क्या तुम्हें किसी ने मजबूर किया तो परिवार ने कहा- नहीं, हमें सनातन धर्म में शुरू से ही रूचि थी। बता दें, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर जिल में हैं। यहां अयोध्या नगरी मैदान में तीन दिवसीय राम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा आयोजित किया गया था। 

हमेशा भगवान राम-कृष्ण की करते थे पूजा- जमील शेख (धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के प्रमुख)
बागेश्वरधाम पीठ के प्रमुख पंडित शास्त्री ने मंच से घोषणा की कि कथा सुनने के बाद मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले 10 लोग आज सनातनी बन गए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने पूछा कि क्या तुम्हें सनातनी बनने के लिए किसी ने मजबूर किया। इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मपरिवर्तन करने वाले परिवार के मुखिया ने कहा कि मेरा नाम जमील शेख था। मैं बचपन से सनातन धर्म में विश्वास रखता हूं। बजरंग दल के माध्यम से मैंने गुरू जी से संपर्क किया। मुझ पर किसी से दबाव नहीं डाला। हम लोग पहले से ही भगवान राम और भगवान कृष्ण की पूजा करते थे। हम गणेश उत्सव मनाते थे। 

केंद्रीय मंत्री कराड ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में मुस्लिम परिवार आज हिंदू बन गया। उन पर किसी से दबाव नहीं डाला है, यह उस परिवार से खुद स्वीकार किया है। इस आयोजन का भाजपा से कोई लेना-देने नहीं है।

अकसर चर्चाओं में रहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह कहते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर भी कई बयान दे चुके हैं। धीरेंद्र शास्त्री सभी हिंदुओं को एकजुट करने की बात करते हैं। यही कारण है कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले ही लालू यादव के बेटे ने उन्हें चेतावनी दे डाली थी कि अगर वह इस दौरान हिंदू-मुस्लिम की कोई बात करते हैं तो उन्हें इसका सबक सिखाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका: गाजा में संघर्ष-विराम की मांग को लेकर मीडियाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 10 नवंबर  गाजा में तत्काल संघर्ष-विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क स्थित ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कार्यालय की लॉबी में फलस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन किया और इजराइल-हमास युद्ध को कवर करते समय निष्पक्ष खबरें नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी मीडिया संस्थान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग