निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग

Indiareporter Live
शेयर करे

निर्वाण बिरला के सुरों में गूंजा प्रेम और श्रद्धा का संदेश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 04 अगस्त 2026। जब संगीत भक्ति में घुल जाता है और हर सुर ईश्वर के प्रति समर्पण की अनुभूति कराने लगता है, तब वह महज प्रस्तुति नहीं रहता, बल्कि आत्मिक अनुभव बन जाता है। पूज्य दादा जे.पी. वासवानी की 108वीं जयंती के अवसर पर निर्वाण बिरला ने कीर्तन जैमिंग के जरिए ऐसी ही भावपूर्ण संगीतमय शाम को साकार किया।

भक्ति गीतों और मधुर सुरों से सजी इस शाम में श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों ने शांति, प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस किया। कार्यक्रम ने दादा जे.पी. वासवानी के प्रेम, दया और क्षमा के संदेश को भी खूबसूरती से आगे बढ़ाया। निर्वाण बिरला ने कहा कि साधु वासवानी मिशन के साथ यह उनका तीसरा कीर्तन है और दादा जे.पी. वासवानी की जयंती का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि संगीत के जरिए हर व्यक्ति कुछ पल ठहरे, खुद से जुड़े और ईश्वर को महसूस करे। पारंपरिक लंगर प्रसाद के साथ संपन्न

Leave a Reply

Next Post

बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस

शेयर करेबिजली बिल के नाम पर जनता को लूट रहे और जनता को झूठा भी ठहरा रहे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 04 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विद्युत कंपनी के द्वारा बिजली के दाम नही बढ़ने और बिजली सस्ती होने का दावा […]

You May Like

 गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच....|....आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें....|....सेवा संकल्प माह की हवा दो दिन में निकल गई - कांग्रेस....|....धान उपार्जन बना भ्रष्टाचार का कटोरा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से सड़ रहा अन्न, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी -कांग्रेस....|....यूपीआई पर शुल्क लगाने का कांग्रेस विरोध करती है - कांग्रेस....|....21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज