मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाढ़, 19 सितंबर 2026। बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के बॉसोबागी गांव में मुखिया के घर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद होने का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन हथियारों की पूजा और उनके सार्वजनिक प्रदर्शन की सूचना पर एसटीएफ और बाढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, एक 315 बोर की रायफल और एक डबल बैरल गन (डीबीबीएल) समेत चार हथियार बरामद किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों रणवीर कुमार (27) और राहुल कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों बॉसोबागी गांव के रहने वाले हैं।

हथियारों की पूजा और सार्वजनिक प्रदर्शन की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को एसटीएफ और बाढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉसोबागी गांव में वैध हथियारों की आड़ में अवैध हथियारों की पूजा की जा रही है। साथ ही हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन किए जाने की भी सूचना थी। सूचना मिलते ही बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार हथियार बरामद किए और मौके से रणवीर कुमार तथा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एक पिस्टल पर मेड इन इटली, दूसरी पर मेड इन इंडिया लिखा
पुलिस के मुताबिक, बरामद दो पिस्टलों में से एक पर ‘मेड इन इटली’ और दूसरी पर ‘मेड इन इंडिया’ अंकित है। इसके अलावा पुलिस ने एक 315 बोर की रायफल और एक डबल बैरल गन यानी डीबीबीएल भी बरामद की है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बरामद 315 बोर की रायफल और डीबीबीएल गन विनोद कुमार के नाम से लाइसेंसी थीं। पुलिस के अनुसार, विनोद कुमार की करीब 15 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद उनके नाम से दर्ज दोनों हथियार घर में रखे हुए मिले। इसके अलावा घर में दो पिस्टल रखने का मामला भी सामने आया है।

मुखिया समेत चार लोगों को बनाया गया आरोपित
पुलिस ने इस मामले में बाढ़ थाना कांड संख्या 623/26, दिनांक 17 सितंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में राम प्रवेश गोप, राज कुमार गोप (मुखिया), राहुल कुमार और रणवीर कुमार को आरोपित बनाया गया है।

लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब बरामद हथियारों से जुड़े लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मृत व्यक्ति के नाम से लाइसेंसी हथियार इतने वर्षों बाद भी घर में कैसे रखे हुए थे और दो पिस्टल वहां किस उद्देश्य से रखी गई थीं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज

शेयर करे25 हजार लोगों का संपर्क टूटा; आवागमन पूरी तरह ठप इंडिया रिपोर्टर लाइव अंबिकापुर, 19 सितंबर 2026। कोरिया जिले के चरचा कॉलरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज की पुलिया शनिवार सुबह अचानक धंस गई। करीब एक साल पहले निर्मित इस अंडरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से शिवपुर-चरचा […]

You May Like

अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास....|....रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म....|....बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स: केसी बोकाडिया....|....यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास....|....मामूली वेतन पाने वाले प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति....|....साहब बीवी भाग गई, वापस दिला दीजिए, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा पति....|....पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान....|....सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा....|....पुणे में कांस्टेबल ने कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर....|....ट्रंप की हार पर दिपके को क्यों याद आए ज्ञानेश कुमार?