बंगाल के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर्स का बंद जारी, चरमराने लगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 04 सितंबर 2024। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टरों का बंद प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से जारी बंद के कारण अधिकांश सरकारी चिकित्सा सुविधाओं में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, “हमारी न्याय की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई। जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिलता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। 

एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा, “हमारा मानना है कि इस मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है। सच बाहर आना चाहिए।” बता दें कि इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगों में से यह एक है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर इस मामले की जांच के दौरान अपर्याप्त कदम उठाने का आरोप लगाया। हालांकि, अब यह मामला सीबीआई के पास है। 

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा क्षेत्र में देश ने हासिल की दो बड़ी उपलब्धियां; समुद्र से लेकर आसमान तक रहेगी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 सितंबर 2024। नौसेना अब और ताकतवर होने जा रही है। उसे दुश्मन के ड्रोन झुंडों (स्वार्म) के हमले को बेअसर करने के लिए आधुनिकतम एचईपीएफ फायरिंग शेल मिलने जा रहा है। यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित […]

You May Like

टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल